October 3, 2026
2

माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा 13 अक्टूबर को सजेगी नवरंग डांडिया नाइट
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। नवरात्रि में माता की भक्ति व शक्ति के रंग पारंपरिक गरबा डांडिया के आयोजनों में उल्लास के साथ उमड़ते है। डांडिया की परंपरा के साथ श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नेहरू पार्क में 13 अक्टूबर को ‘नवरंग डांडिया नाइट’का आयोजन किया जाएगा। समारोह शाम 7 बजे शुरू होगा और इसके लिए महिला मंडल की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंडल सदस्यों ने शहरवासियों से सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

माँ काली मित्र मंडली पैदल यात्री संघ 16 अक्टूबर को धूमधाम से होगा रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। बिग्गाबास के वार्ड 17 की माँ काली मित्र मंडली देशनोक पैदल यात्री संघ आगामी 16 अक्टूबर की शाम 3 बजे धूमधाम से रवाना होगा। संघ सदस्यों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें संघ व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई। सदस्यों ने बताया कि ये संघ की 12वीं फेरी होगी और संघ करनी माता मंदिर में विधि विधान से पूजन के बाद ध्वज उठाकर रवाना होंगे। बैठक में इमरान खान, आशीष सेवग, संदीप नाई, बनवारी नाई, हरवीर चौधरी, अनिल सेवग, सद्दाम कायमखानी, सोनू मीणा, जीतू नाई, बुलाकी खाती, श्रवण मोट सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। इस संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 9950854650 या 8769400688 पर संपर्क कर सकते है।
भाटी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक।