








आडसर के भामाशाहों ने विद्यालय में खिलाड़ियों को भेंट किया सॉफ्टबॉल किट
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडसर में खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत भामाशाह सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव के दानदात सुरेशसिंह राजपुरोहित, शंकर लखारा, दौलतराम सुथार द्वारा विद्यालय के खिलाड़ी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु सॉफ्टबॉल किट भेंट की गई। इस किट में ग्लव्स, बैट और बॉल सहित खेल की संपूर्ण सामग्री शामिल है। इस दौरान भगवती प्रसाद लखारा और हजारी सिंह भी उपस्थित रहें। इस अवसर पर संस्था प्रधान किशोर सिंह ने दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि इस दानदाताओं के इस सहयोग से बच्चों को राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भागीदारी का अवसर मिल सकेगा। शारीरिक शिक्षिका सुनिता और विद्यालय परिवार ने भी दानदाताओं का आभार जताया।

4 अक्टूबर को होगा प्रजापति समाज के पार्षदों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापति शिक्षा सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा नगरपालिका चुनाव 2026 में नवनिर्वाचित प्रजापति समाज के पार्षदों का सम्मान किया जाएगा। सरदारशहर रोड पर स्थित समिति भवन में 4 अक्टूबर की शाम 5 बजे समारोह होगा। समिति मंत्री रामचंद्र प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 10 की पार्षद श्रीमती झंकारदेवी पत्नी नानूराम कुचेरिया, वार्ड 13 की पार्षद श्रीमती भूरीदेवी पत्नी भंवरलाल प्रजापत, वार्ड 20 के पार्षद रमेशचंद्र प्रजापत तथा वार्ड 23 के पार्षद कैलाश चंद्र प्रजापत का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज बंधुओं सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन शामिल होंगे।





