








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2026। राजकीय महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय सहित अनेक सरकारी व निजी विद्यालयों में महात्मा गांधी व लालबहादूर शास्त्री को याद उन्हें जन्मजयंती पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। संस्था प्रधानों ने विद्यार्थियों को दोनों महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। विद्यार्थियों को वोकल फॉर लोकल की जानकारी दी गई व जीवन में ईमानदारी व सादगी अपनाने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं में हुए अनेक आयोजनों की देखें फोटो सहित पूरी खबर:-
1-श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में गांधीजी व शास्त्रीजी को याद किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ विनोद सुथार ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर करते हुए छात्र छात्राओं को दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़े प्रेरणीय प्रसंग सुनाए। उन्होंने इनके बताए हुए मार्ग पर चलकर जीवन में सदैव राष्ट्र हित में कार्य करने का संदेश दिया। सहायक आचार्य राजेश कुमार मीणा ने विद्यार्थियों को गांधीजी से आत्मनिर्भरता व शास्त्री जी ईमानदारी व सादगी अपनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान कार्यक्रम सुनील आचार्य, डॉ राजेश सेवग, बिशनाराम, यजत भारद्वाज, भरत चौधरी, शहनवाज अली, नारायण सारस्वत, महावीर धामा सहित महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

2- सरकारी कॉलेज में गांधी जयंती पर सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों महापुरूषों को पुष्पाजंलि अर्पित की गई। प्राचार्य अमित तंवर ने दोनों के व्यक्तित्व व राष्ट्र कल्याण के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। सहायक आचार्य नरपतसिंह चारण, संजय कुमार ने विद्यार्थियों को दोनों के जीवन के प्रेरणीय प्रसंगो के बारे में जानकारी देते हुए उनके गुणों को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। वहीं विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

3- मोमासर के सरकारी कॉलेज में विकसित भारत 2047 पर व्याख्यान का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के राजकीय महाविद्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर “विकसित भारत 2047 में गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अविनाश पारीक, डॉ. तेजपाल शर्मा एवं पवन कुमार ने अपने विचार रखे। डॉ. अविनाश पारीक ने कहा कि गांधी जी का ग्राम स्वराज और स्वदेशी का विचार ही आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल का आधार है, जबकि शास्त्री जी का ‘जय जवान-जय किसान’ का मंत्र विकसित भारत की दो सबसे मजबूत नींव है। डॉ. तेजपाल शर्मा ने युवाओं से ईमानदारी और सादगी को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं दिव्या सोनी एवं कांता प्रजापत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि आज के युवाओं के लिए दोनों महापुरुषों के विचार किस प्रकार मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा बसु राजपूत और राधा प्रजापत द्वारा किया गया। व्याख्यानमाला के पश्चात महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण एवं श्रमदान किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

4- राबाउमावि मोमासर में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ईचरज देवी पटावरी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद ने दोनों महापुरूषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए इनके विचारों को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ ने दोनों महापुरूषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

5- संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में गांधी एवं शास्त्री को नमन किया, चोटिया ने दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती उत्सव के रुप में मनाई गई। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दोनों महापुरूषों को नमन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक सुखराम चोटिया ने गांधी दर्शन पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि गांधी के विचारों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। बम्बई प्रवासी व्यावसायी लीला चोटिया ने बालिकाओं को स्वावलम्बी बनने के लिए कठिन परिश्रम एवं लगन से कार्य करने की सीख दी। शारदा चोटिया ने अनुशासन के साथ स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने गांधी के जीवन प्रसंगों पर विचार प्रकट करते हुए महापुरुषों के विचारों को जीवन में धारण करने की सीख दी। श्रृद्धा सिहाग एवं छात्रावास की बालिकाओं ने भी गांधी एवं शास्त्री के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सीताराम सिहाग, सुशील सेरडिया, श्यामसिंह सारण एवं छात्रावास की बालिकाओं ने गांधी एवं शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।

6- जेपीएस में बच्चों ने रोचक प्रस्तुतियां, घिंटाला ने दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने गांधीजी व शास्त्रीजी के प्रेरक प्रसंगों से संबंधित रोचक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने गांधीजी से आत्मनिर्भर बनने व शास्त्री जी से सादगी व ईमानदारी की प्रेरणा लेने की बात बच्चों से कही। इस दौरान उत्साहित बच्चों ने गांधीजी व शास्त्रीजी के वेश धरे। स्टाफ सहित सभी ने दोनों महापुरूषों के चित्रों पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए नमन किया।


7- सेसोमूं स्कूल में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के स्वच्छता, सत्य एवं अहिंसा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। गांधी जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए ‘स्वच्छ भारत मिशन’विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में श्रमदान भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भागीदारी निभाई। श्रमदान के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, अनुशासन, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर विद्यार्थी समाज के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

8- कल्याणसर पुराना के राउमावि में मनाई जयंती, किया श्रमदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कल्याणसर पुराना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादूर शास्त्री जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई और विद्यालय परिसर में और विद्यालय के बाहर साफ सफाई का सघन अभियान चलाया गया। सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने स्वच्छता ही सेवा का संकल्प लेते हुए सफाई के कार्यों में श्रमदान दिया। विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया और विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। संस्था प्रधान ने बच्चों को दोनों से प्रेरणा लेकर जीवन में उच्च आदर्शों पर चलने की बात कही।

9- धीरदेसर पुरोहितान के संस्कृत विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया जंयती समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को धीरदेसर पुरोहितान में स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय परिसर में गांधी व शास्त्री जयंती को उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामावतार तिवाड़ी ने गांधी जी व शास्त्री जी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि गांधी जी सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे। आजादी के लिए संघर्ष में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे सदैव आत्मनिर्भर भारत की बात करते और स्वदेशी अपनाओ का नारा दिया। वहीं शास्त्री ने सदैव ईमानदारी व सादगी की मिसाल कायम करते हुए जीवन के उच्च आदर्शों को स्थापित किए और जय जवान जय किसान का नारा देकर देश की उन्नति में किसानों के योगदान की नीवं रखी। तिवाड़ी ने विद्यार्थियों को दोनों महापुरूषों से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कैलाश शर्मा ने किया। अध्यापिका नीलम, रेणुका गोयल, रेखा मेहरा, शर्मिला ने भी इनके विचारों के बारे में जानकारी दी। सभी ने दोनों महापुरूषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।

10- श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में याद किया गांधीजी व शास्त्री जी को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी व लाल बहादूर शास्त्री को याद करते हुए उनके जीवन प्रसंगों के बारे में जानकारी बच्चों को दी गई। प्रधानाचार्य कांतिप्रकाश दर्जी विद्यार्थियों को इन महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान संस्था अध्यक्ष श्रीमती सुरक्षा थेपड़ा, शिक्षकगण रणजीत नाई, उर्मिला जैन, मनीषा शर्मा, मैना प्रजापत, प्रमोद कुमारी, शिक्षा स्वामी शामिल हुए व सभी ने दोनों महापुरूषों के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
















