September 29, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। अपने घर से एक युवक दो लाख रूपए लेकर निकला और वह लापता हो गया। युवक के परेशान पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को रिपोर्ट देते हुए युवक को ढूंढने की गुहार लगाई।
गांव लिखमादेसर निवासी आसाराम नाई ने पुलिस को बताया कि उसका 24 वर्षीय बेटा कमलेश सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर से बिना बताए निकल गया और घर में रखी संदूक से दो लाख रूपए गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गणेशाराम ने शुरू कर दी है।