September 28, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2026। रोलर स्केटिंग जैसे आधुनिक खेल में क्षेत्र के गांव मोमासर की छात्राओं ने जिला जीतकर संतुलन और समन्वय कौशल का प्रदर्शन किया।
70वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग खेलकूद प्रतियोगिता में ई.दे.प.रा.बा.उ.मा. विद्यालय मोमासर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने लगातार दूसरे वर्ष 17 एवं 19 वर्षीय दोनों वर्गों की चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया। 17 वर्षीय वर्ग में आरती एवं नदिनी प्रजापत ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए चयन हासिल किया। वहीं 19 वर्षीय वर्ग में सावित्री एवं आइना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर पर स्थान बनाया। व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी आरती एवं नदिनी ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक हासिल किया। सावित्री एवं आइना ने एक-एक स्वर्ण व दो-दो रजत पदक जीते, जबकि बबीता ने दो कांस्य पदक प्राप्त किए। छात्राओं जिला स्तर पर विद्यालय एवं गांव का नाम गौरवान्वित हुआ।
इस उपलब्धि पर विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं का अभिनंदन किया गया। प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद सहित सहदेव सिंह, महेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, जयप्रकाश, बनवारी लाल, ज्वाला प्रसाद, हनुमान सिंह, महावीर सिंह, मीनू शर्मा, सीमा, प्रियंका, नीलम, भागीरथ प्रजापत सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने छात्राओं को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी।