








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर2026। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् का 60वां वार्षिक अधिवेशन ‘संवर्धनम्’ लाडनूं में आयोजीत हुआ। इस तीन दिवसीय अधिवेशन में तेयुप की श्रीडूंगरगढ़ इकाई ने सक्रिय सहभागिता निभाई। संस्कार के क्षेत्र में विशाल श्रेणी में परिषद् ने राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‘तेयुप की बात’ कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्रम मालू ने ‘सेवा केंद्र एवं भजन मंडली’ विषय पर विचार रखे। अधिवेशन के दौरान टीम ने आचार्यश्री महाश्रमण, युवाचार्यश्री महावीर मुनि सहित अनेक संतों के दर्शन किये एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। मुनिश्री दिनेश कुमार, मुनिश्री सुमति कुमार, मुनिश्री योगेश कुमार, मुनिश्री नयकुमार एवं मुनिश्री अर्हम कुमार ने मार्गदर्शन दिया। अधिवेशन में श्रीडूंगरगढ़ से तेयुप उपाध्यक्ष रजत सिंघी, मंत्री पीयूष बोथरा, कोषाध्यक्ष चमन श्रीमाल एवं जैन संस्कार विधि टीम से प्रदीप पुगलिया भी सहभागी रहे।
तेयुप द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में दी जा रही चिकित्सा सेवा में नाहर परिवार बना सहयोगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा क्षेत्र में दी जा रही चिकित्सा सेवाओ में विस्तार नाहर परिवार के सहयोग से हुआ है। केतन नाहर की पुण्यस्मृति में विमलकुमार नाहर परिवार श्रीडूंगरगढ़-दिल्ली द्वारा तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ को हाई पावर कंप्रेसर मशीन भेंट की गई। मशीन ऑक्सीजन प्रभारी अशोक झाबक, अध्यक्ष विक्रम मालू एवं मंत्री पीयूष बोथरा को सौंपी गई। मशीन से आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को ऑक्सीजन संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। परिषद् ने नाहर परिवार के प्रति आभार जताया है।




