September 26, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितम्बर 2026। क्षेत्र में एक किसान की ढाणी में सुबह अचानक आग लग गयी और गृहस्थी का सभी सामान जलकर खाख हो गया। गांव गुसांईसर बड़ा की रोही में परमाराम पुत्र रामचन्द्र जाट की ढाणी में शनिवार सुबह एक ढाणी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से ढाणी में रखा घरेलू सामान, मोटरसाइकिल, नकदी और जेवर सहित सारा ही घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया है। परमाराम ने बताया कि वह अपनी पैतृक ढाणी में परिवार सहित रहता है। जहां आज सुबह 10:50 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास की ढाणियों के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास किया। पीड़ित ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि आग में बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, दूध की मशीन, दो मोबाइल फोन, इन्वर्टर की दो बैटरियां, दो पंखे, सोलर प्लेट, गैस टंकी, चारपाई, करीब दो क्विंटल गेहूं, पांच क्विंटल खल-चूरी पशुआहार, घरेलू बर्तन, कपड़े व बिस्तर सहित अन्य सामान जल गया। वहीं 10 हजार रुपए नकद, सोने का बोरिया, एक जोड़ी सोने के झुमके, सोने का मंगलसूत्र और दो जोड़ी चांदी की पाजेब भी आग में जलकर खाख हो गयी है। परमाराम ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस व प्रशासन को रिपोर्ट देते हुए मदद की मांग की है।