









आडसर पुरोहितान में शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव आड़सर पुरोहितान के ताल मैदान में शनिवार को अंडर 21 क्रिकेट टूर्नामेंट का निजी आयोजन शुरू हुआ है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि प्रीतियोगिता का उद्देश्य गांव के युवा खिलाडियों में खेल भावना, अनुशासन और एकता से परिचित करवाना तथा एक मंच प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह में सरपंच प्रतिनिधि शिव भगवान जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, पूर्व सरपंच भरत कुमार नाई, भाजपा कार्यकर्ता सुभाष नायक, महावीर व्यास, शंकर लखारा, सुरेश सिंह, किशन नाई, भगवती जोशी, रामदास स्वामी, महावीर नायक सहित गांव के अनेक मौजिज मौजूद रहें।
इंदपालसर में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 28 से होगी शुरू
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव इंदपालसर में 28 सितंबर से भगत सिंह युवा क्लब के बैनर तले ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। टूर्नामेंट इंदपालसर के खेल मैदान में होगा और सभी मुकाबले 10-10 ओवर के खेले जाएंगे। विजेता को 51 हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने युवा खिलाडियों से रजिस्ट्रेशन करवाकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। किसी टीम का पंजीयन करवाने तथा प्रतियोगिता संबंधित अन्य जानकारी हेतु इच्छुक खिलाड़ी 80006 28129 पर सम्पर्क कर सकते हैं।







