September 25, 2026
WhatsApp Image 2026-09-25 at 19.51.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2026। शुक्रवार शाम को तोलियासर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ आई है। इस बीच मंदिर के निकट स्टेट हाइवे पर एक सड़क दुर्घटना हो गई है। यहां एक बाइक सवार ने पैदल चल रही एक जातरू महिला को टक्कर मार दी। महिला घायल हो गई और मौके पर से 108 एंबुलेंस में सुरेंद्र ढाका घायल को उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादार भी घायल के साथ आए। यहां चिकित्सकों ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।