









श्रीडूंगरगढ़। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास स्थित प्राचीन श्री गणेशजी मंदिर में भी अनंत चतुर्दशी पर धार्मिक आयोजन हुआ। मंदिर पुजारी हेमराज पालीवाल ने श्रद्धालुओं को भगवान अनंत की कथा सुनाते हुए उसका धार्मिक महत्व बताया। कथा के बाद भगवान की आरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान अनंत का आशीर्वाद लिया और आरती में भाग लिया।दुलचासर स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में पंडित हुकुमचंद कांगला जोशी ने श्रीहरि विष्णु के अनंत स्वरूप भगवान अनंत की कथा का वाचन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। कथा समापन पर मंदिर पुजारी शिवनारायण कांगला जोशी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। श्री गोपाल गौशाला दुलचासर के सचिव रेवंत सिंह पड़िहार ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि भक्तिमय माहौल में महिलाओं ने भजन कीर्तन का आयोजन भी संपन्न किया।







