September 25, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2026। ‘नमामि भारतम’ अभियान के तहत देशभर में सामूहिक वंदेमातरम् गायन का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे श्रीडूंगरगढ़ अंचल के विभिन्न स्कूलों में वंदेमातरम् का गान किया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के सभागार में किया गया। यहां उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने वंदे मातरम् गीत को राष्ट्रप्राण बताया। संघ के लक्ष्मीनारायण भादू ने गीत की ऐतिहासिक जानकारी से अवगत करवाया।
वहीं अंचल के विभिन्न सरकारी स्कूलों में वंदे मातरम् गीत के सामूहिक गायन के आयोजन किए गए। शिक्षा विभाग के सीडीईओ अरूण शर्मा ने पीएमश्री केऊ पुरानी में वंदेमातरम् गान में शामिल हुए। शर्मा ने स्कूल का अवलोकन भी किया। उन्होंने बताया कि वंदेमातरम् अभियान का उद्देश्य राष्ट्रगीत के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिकों में राष्ट्रभावना को मजबूत करना है। सीबीईओ सरोज पूनियां वीर ने बताया कि वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्कूलों में सामूहिक गायन व ऐतिहासिक परिचर्चा के आयोजन किए गए। जिसमें संस्थाप्रधानों ने गीत की ऐतिहासिक जानकारी विद्यार्थियों को दी। इस दौरान स्कूलों में हुए आयोजनों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी व स्टाफ शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल प्रभारी ओमप्रकाश स्वामी ने वंदे मातरम् को राष्ट्रप्राण बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केऊ पुरानी के पीएमश्री राउमावि में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने वंदे मातरम् गीत के बारे में ऐतिहासिक जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में राउमावि में विद्यार्थियों ने किया वंदे मातरम् का संगान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समंदसर के राउमावि में नमामि मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में स्टाफ व विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् का सामूहिक संगान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर के राउमावि में किया वंदे मातरम का सामूहिक संगान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को बताया वंदे मातरम् का ऐतिहासिक महत्व।