September 22, 2026
WhatsApp Image 2026-09-21 at 21.33.22

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2026। क्षेत्र के गांव मोमासर में प्रसिद्ध बाबा रामदेव मंदिर में भादवा का मेला भरा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मन्नतें मांगी। बीती रात मंदिर परिसर में मेला कमेटी की ओर से भव्य जागरण का आयोजन संपन्न हुआ। जागरण में श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। जागरण में लता भाटी एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं और नृत्य कलाकार माही और अनीता ने भी उत्साह के साथ प्रस्तुतियां दी। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही और धार्मिक माहौल बना रहा। रात्रि जागरण के दौरान मंदिर में अखंड ज्योत पूरी रात प्रज्ज्वलित रखी गई। पुजारी रामनिवास एवं जतनलाल सेठिया ने अखंड ज्योत की सेवा संभाली। मेला कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की गई। इसी क्रम में सोमवार को मेला प्रांगण में मेला कमेटी के आयोजन में कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गोपी मोमासर, आदित्य श्रीडूंगरगढ़, मुकेश हामूसर, विजयपाल आड़सरिया, विजय आड़सरी, महेंद्र हामूसर, मेघराज हामूसर सहित अनेक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल प्रेमियों ने कुश्ती का आनंद लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मेला कमेटी अध्यक्ष गुमानमल सेठिया, पूर्व सरपंच जेठाराम भाम्भू, मंत्री जगदीश बेरा, कोषाध्यक्ष कालूराम सेठिया सहित संपूर्ण मेला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।