September 22, 2026
WhatsApp Image 2026-09-21 at 19.15.06 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2026। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व नेता मूलाराम भादू व उनकी पत्नी भंवरीदेवी भादू ने सोमवार को गांव बाना में स्थित गौशाला में एक बड़े छप्पर निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न करवाया। भादू दंपत्ती द्वारा गांव की बांके बिहारी गौशाला में 55*135 फीट का निर्माण करवाने का कार्य प्रारंभ करवाया गया। मूलाराम भादू ने गौशला के सुचारू संचालन के लिए प्रबंधन की सराहना की। भंवरीदेवी ने अपनी माता के पीहर के गांव बाना की गौशाला में छपरा निर्माण करवाने पर प्रसन्नता जताई व ये मौका देने के लिए सभी का आभार जताया। गौशाला समिति अध्यक्ष मांगीलाल बाना ने भादू दंपत्ती का आभार जताया व समिति सदस्यों की ओर से सम्मान किया। बाना ने बताया कि गौशाला में गौवंश को धूप व बरसात से सुरक्षित रखने के लिए एक बड़े छप्पर की आवश्यकता थी व भादू दंपत्ती से बातचीत में उन्होंने इस कार्य के लिए स्वीकृति दी। इस मौके पर सरपंच ओमप्रकाश बाना, पूर्व सरपंच भंवराराम बाना व गंगाराम बाना, शिवलाल बाना, मूलाराम बाना, उदाराम बाना, अन्नाराम बाना, परताराम बाना, मास्टर लक्ष्मणराम, रामेश्वरलाल बाना, ओमप्रकाश सुथार, दुलाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।