





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2026। कल श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित छह फीडरों पर बिजली कटौती होगी। जाने कब व कहां होगी कटौती:-
विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह 132 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ से दो घंटे 6 बजे से 8 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे जुड़े 33 केवी जीएसएस ठुकरियासर, अभयसिंहपुरा, सातलेरा, राजाणा जोहड़, हेमासर फांटा, श्रीडूंगरगढ़ सिटी की आपूर्ति बाधित होगी। इन छह जीएसएस से जुड़े सभी घरेलू व कृषि कनेक्शनों की आपूर्ति इससे प्रभावित होगी। ये जानकारी पढ़ने के साथ ही इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए।





