


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2026। सरपंचो का कार्यकाल पूरा होने व अब पुन: पंचायती राज चुनाव होने से पहले गांवों में सम्मान समारोह के आयोजन होने लगे है। रविवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजेडू में सरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का कार्यकाल पूर्ण होने पर सरपंच निवास पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल को याद किया। समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच प्रतिनिधि श्रीराम गुरुवा ने कहा कि बीते करीब सात सालों के कार्यकाल में ग्राम पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य करवाने के पूरे प्रयास किए गए। उन्होंने पंचायत के विकास में ग्रामीणों के सहयोग एवं विश्वास को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सक्रिय रूप से कार्य करते हुए गांव के हित में हरसंभव प्रयास किया गया, जिसमें ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में सरपंच मैथी देवी ने गांव की गौशाला में 1 लाख 1 हजार रुपए का सहयोग भी दिया। गौशाला संचालन समिति ने सरपंच का आभार जताया। कार्यक्रम में गांव के सभी वार्ड पंचों का साफा पहनाकर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रणजीत साहू ने किया। समारोह के दौरान माहौल भावुक होता नजर आया और लंबे समय तक गांव की जिम्मेदारी संभालने वाले सरपंच एवं वार्ड पंचों के कार्यकाल की स्मृतियां ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।









