September 18, 2026
WhatsApp Image 2026-09-18 at 13.14.37

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2026। क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने आज सुबह अचानक अपने खेत में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
क्षेत्र के गांव बाडेला निवासी कमलकिशोर पुत्र तुलछाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई मंगलाराम मानसिक रूप से बीमार था। उसके दवाइयां चल रही थी और 8-10 दिन से उसकी तबियत में सुधार था। तो वह खेत का काम करने लगा और खेत में रहने लगा। उसके पिता की तबीयत खराब होने से परिवादी व अन्य परिजन बीकानेर में पिता के साथ थे। शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे उसके खेत पड़ौसी का फोन आया कि खेत में रोहिड़े के पेड़ से रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर मंगलाराम ने आत्महत्या कर ली। एएसआई भगवानाराम शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई कर रहें है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम को जांच दी है।