September 18, 2026
WhatsApp Image 2026-09-18 at 10.26.37

सूडसर हनुमानजी मंदिर में कल भरेगा मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर गांव में स्थित इच्छापूर्ति हनुमानजी मंदिर में भाद्रपद मेला कल शनिवार को आयोजित होगा। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महेश कुमार स्वामी ने बताया कि शनिवार सुबह बाबा का विशेष श्रृंगार एवं पूजा अर्चना होगी तथा रात को 12 बजे महाआरती होगी। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में मेले की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। समिति के कार्यकर्ताओं ने आवागमन से संबंधित व्यवस्थाएं भी की है। वहीं मेले संबंधी अन्य जानकारी के लिए बाबा के भक्त पुजारी स्वामी से 9252051784 संपर्क कर सकते है।


आड़सर से जयकारों के साथ रवाना हुआ श्याम प्रेमी संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को गांव आड़सर से श्रीश्याम प्रेमी संघ के पदयात्री हर्षोल्लास के साथ रवाना हुए। सदस्यों ने बाबा श्याम की झांकी सजाई और ज्योत आरती के साथ विशेष पूजन किया गया। युवाओं ने श्याम ध्वजा उठाई व खूब जयकारे लगाए। ग्रामीणों ने बाबा के भक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया व यात्रा की शुभकामनाएं दी।