September 18, 2026
WhatsApp Image 2026-09-18 at 10.04.42

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2026। क्षेत्र में अपने ही घर में ट्रेक्टर में ट्रॉली जोड़ने के दौरान हुए एक हादसे में ट्रॉली ऊपर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया।
सेरूणा थाने में राजूसिंह पुत्र मालूसिंह राजपूत निवासी सेरूणा ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भतीजा वीरेंद्र सिंह पुत्र भानीसिंह गुरूवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर पर ट्रेक्टर के पीछे ट्रॉली जोड़ रहा था। ट्रॉली जोड़ते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली वीरेंद्रसिंह के ऊपर गिर गई। जिससे वह ट्रॉली के नीचे दबने से गंभीर घायल हो गया। उसे परिजन तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दी है। मामले की जांच एएसआई शंभूसिंह को दी है।