


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष में पर्चा भरने के अंतिम क्षणों में एक ओर पर्चा भरा गया है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने पर्चा भरा है। उनकी पत्नी वार्ड 29 से निर्दलीय के रूप में विजयी पार्षद बबिता देवी प्रस्तावक बनी है। इस मौके पर अनेक मोहल्लेवासी उनके साथ रहें। यहां बालकिशन पांडिया, श्यामसुदंर व्यास, सुभाष नाई, अजय सारस्वत, मदन कुदाल, प्रिशु स्वामी सहित अनेक वार्डवासी साथ रहें। वार्डवासियों ने इस दौरान वार्ड का सम्मान किए जाने की बात कही।






