


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव परिणामों से रोचक फैक्ट में पढ़े नवनिर्वाचित विजयी पार्षदों की हार जीत के बारे में विशेष रिपोर्ट। परिणामों में 4 सीटों पर 300 से ज्यादा और 4 सीटों पर 200 से अधिक वोटों से पार्षद विजयी हुए। वहीं 11 सीटों पर 100 से अधिक वोटों की जीत दर्ज हुई और 25 से कम अंतर से पांच प्रत्याशियों ने सीटें खोई है।
सबसे बड़ी जीत वार्ड 40 में विकास मंच के जितेंद्र की 384 मतों से हुई है। वहीं दूसरी बड़ी विजय में वार्ड 24 में भाजपा की माया देवी ने 362 वोटों से विजयी हुई है। वार्ड 13 में कांग्रेस की भूरी देवी की रही जो 338 वोटों की जीत रही। वार्ड 14 में कांग्रेस की चंपादेवी राधेश्याम सारस्वत की जीत चौथी बड़ी जीत रही, जो 301 वोटों की विजय हुई। वार्ड 32 में भाजपा के भरत सुथार की पांचवी बड़ी विजय रही जो 298 में वोटों की रही। वहीं वार्ड 12 में रोशन अली छिंपा, वार्ड 16 में शाकिर, वार्ड 39 में रमेश भी 200 से अधिक वोटों की जीत दर्ज की है। वार्ड 1 में तजू देवी, वार्ड 6 में अंजू पारख, वार्ड 7 अकबर अली, वार्ड 18 में माली देवी, वार्ड 20 में रमेशचंद्र, वार्ड 22 में परसराम ने, वार्ड 23 में कैलाश चंद्र, वार्ड 25 में देवीलाल, वार्ड 26 में तारा कंवर, वार्ड 34 में घनश्याम, वार्ड 38 में रचना ने 100 से अधिक वोटों से विजयी हासिल की है।
वहीं 25 से कम अंतर से पार्षद पद गवांने वाले भी छह पार्षद है। हार का सबसे कम अंतर वार्ड 31 का रहा, जिसमें मात्र 2 मतों से प्रत्याशी ने चुनाव हार दिया। वहीं वार्ड 29 में 9 वोटों, वार्ड 19 में 11 वोटों से, वार्ड 28 में 12 वोटों से, वार्ड 4 में 24 मतों से और वार्ड 37 में 25 वोटों से प्रत्याशियों ने अपनी सीटें गवांई है।







