September 12, 2026
001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2026। मतदान दिवस पर शुक्रवार शाम मतदान से करीब आधे घंटे पहले वार्ड 32 में फर्जी मतदान के मामले में जबरदस्त हंगामा हुआ। वार्ड के अनुराग ब्राह्मण ने राहुल सुथार, घनश्याम सुथार, बनवारी नाई, कालूराम जाखड़, बलराम जाखड़, रामप्रताप नैण, किशनलाल नैण, रामचंद्र नैण, चैनाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है।
परिवादी अनुराग ब्राह्मण ने पुलिस को बताया कि वार्ड 32 में उसके ताऊ लक्ष्मीनारायण शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में प्रत्याशी है, जिनका चुनाव अभिकर्ता वह रहा। शुक्रवार शाम करीब साढे़ पांच बजे मतदान केंद्र पर आरोपियों ने फर्जी मतदान का प्रयास किया। आरोपी तीन चार औरतों को लेकर आए। तभी मेरे द्वारा आपत्ति किए जाने पर आरोपियों ने एकराय होकर परिवादी व उसके ताऊ के बेटे भाई महावीर के साथ थाप मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन छीन कर निकाल ली। परवादी ने भरत सुथार के खिलाफ अपने रसूख का इस्तेमाल कर अपने पक्ष में फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाया। इस संबंध में परिवादी के पिता एडवोकेट बजरंग शर्मा ने एआरओ को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को सौंप दी है।