September 12, 2026
001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2026। जयपुर पब्लिक स्कूल में 14 सितंबर 2026 से 17 सितंबर 2026 तक उपखंड स्तरीय साहित्यक व सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। स्कूल निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तरीय छात्र व छात्रा वर्ग का साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कबड्डी, खो खो, जिम्नास्टिक (फर्श व्यायाम), एथेलेटिक्स 50 मीटर, 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले, लंबी कूद की प्रतियोगिता जेपीएस प्रागंण में संपन्न होगी। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजन की विशेष तैयारियां की जा रही है। तहसील स्तरीय इन प्रतियोगिताओं में उपखंड की सभी सरकारी व निजी विद्यालय शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिताओं में शामिल विजेता जिला स्तर व राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के नन्हें मुन्ने इसमें शामिल होंगे। जेपीएस के बच्चों में भी प्रतियोगिता में भाग लेने का उत्साह है और आयोजन को लेकर भी वे तैयारियों में जुटें है।