








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक विवाहिता और एक युवती के घर से लापता हो जाने के अलग अलग मामलों में दो गुमशुदगियां दर्ज हुई है।
विवाहिता हुई लापता, पति पहुंचा थाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सोनियासर के खारियाबास निवासी राजूराम ने गुरूवार को सुबह 10 बजे घर से लापता हो गयी है। पति ने उसकी तलाश के लिए रिश्तेदारों और परिचितों के यहां प्रयास किया। परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला, पति ने पुलिस से उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल राजकुमार को दी है।
युवती लापता होने पर पिता ने पुलिस से लगाई गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अपनी 25 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना दी। परिवादी ने बताया कि 8 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह और उसकी पत्नी खेत से लौटे तो उसकी पुत्री जो भोली है घर से लापता मिली। 2 दिन परिजनों ने उसकी तलाश के प्रयास किए परन्तु वह नही मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की व मामले की जांच एएसआई भगवानाराम को दी है।





