September 9, 2026
01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2026। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 25वें शहादत दिवस पर शहीद स्मारक पर आयोजित रक्तदान शिविर में 105 उत्साही युवाओं ने रक्तदान कर शहीद को श्रद्धाजंलि दी। यहां सामाजिक कार्यकर्ता श्यामसुदंर आर्य ने शहीद को श्रद्धाजंलि देते हुए युवाओं को देशहित व देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी। शहीद माता सुंदरदेवी सियाग ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। यहां सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़, ग्राम विकास अधिकारी सुभाष जाट, कांग्रेस के युवा नेता हेतराम जाखड़, देवाराम, गोपाल गोदारा, श्रवण कड़वासरा, हनुमान नाई, नारायण, अशोक सिहाग सहित अनेक युवाओं व मौजिज ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धाजंलि अर्पित की। मंच से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। वहीं सभी अतिथियों ने एक यूनिट रक्त दान से एक जरूरतमंद मरीज के प्राण बचने की बात कहते हुए रक्तदान के प्रति जागरूक होने की बात कही। शहीद के भाई सीताराम सिहाग ने सभी का आभार जताया। शिविर में बीकानेर पीबीएम अस्पताल व श्रीडूंगरगढ़ तुलसी सेवा केंद्र ब्लड बैंक ने रक्त संग्रहण किया।