September 9, 2026
01

दुलचासर में रात जागरण व सुबह निकली शोभा यात्रा, किया ध्वज वितरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर में बीती रात बाबा रामदेव के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में भजन गायकों ने बाई सुगना रा बीरा रे थाने ध्याव सारो संसार.. भजन गाया तो श्रद्धालु झूम उठे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जागरण में भाग लिया। बुधवार सुबह बाबा की झांकी सजाई गई व गांव भर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान घर घर बाबा की ध्वजा का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए। संघ अध्यक्ष संदीप कुमार मूंधड़ा ने बताया कि कल सुबह बाबा के मंदिर में ज्योत आरती के बाद पदयात्री संघ के रूप में रवाना होगें।


तोलियासर में धूमधाम से रवाना हुआ पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर से बुधवार सुबह धूमधाम से बाबा रामदेव के दर्शनार्थ रवाना हुआ। गांव से आपणो संघ ध्वजाबंधधारी के पदयात्री संघ के रूप में नाचते गाते रवाना हुए। इस दौरान गौरव सिंह राजपुरोहित, दशरथ सिंह, भवानीसिंह, परमेश्वरसिंह, सुरेश सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने पदयात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।


श्रीडूंगरगढ़ से धूमधाम से जुलूस के रूप में रवाना हुए पैदल संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ से भी अनेक संघ रवाना हुए। नगरपालिका चुनाव के कारण संघो की रौनक कुछ कम है परंतु यात्रियों में उत्साह जबरदस्त है। झांकी और जयकारों के साथ मुख्य बाजार से संघ के यात्री निकले तो लोगों ने पुष्पवर्षा करते हुए यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। संघो के गुजरने के दौरान जय बाबा री जय बाबा री की गूंज सुनाई दी। आप भी देखें विशेष फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्री उत्साह व उल्लास से ध्वजाएं लेकर बाबा के दरबार के लिए पैदल रवाना हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पदयात्रा में शामिल हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डीजे के साथ नृत्य कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां, रवाना हुए पदयात्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। न्यू सुखी संघ के पदयात्री हुए रवाना, लगाए बाबा के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रूणिचा पैदल यात्री संघ रवाना बैंड बाजे व झांकी सजाकर हुए रवाना।