


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2026। सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण व मारपीट के आरोप में दो आरोपियों को सीओ निकेत पारीक ने गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया है। पारीक ने बताया कि 18 जुलाई 2026 को दर्ज एक मामले में जांच के दौरान जुर्म प्रमाणित होने पर विभिन्न धाराओं में श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लाखनसर निवासी परमेश्वरलाल जाट व छगनलाल जाट को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया। सीओ ने दोनों आरोपियों को हवालात में बंद किया व आज दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।












