September 3, 2026
WhatsApp Image 2026-09-02 at 21.29.37

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2026। आए दिन की मारपीट, दहेज की मांग व रंग रूप को लेकर होने वाली शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक पत्नी ने पति सास सहित आठ के खिलाफ आरोप लगाए व मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मोमासर बास निवासी अफसाना ने दूजार, लाडनू निवासी अपने पति शाहरूख खान, ससुर जमालद्दीन सिलावट, सास खुर्शिदा बानो, बबलू व इमरान पुत्र बीलाल, ननद रूकसाना, अफसाना, अकरम के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह दूजार लाडनू निवासी शाहरूख खान पुत्र जमालद्दीन सिलावट के साथ 2022 में हुआ। निकाह में पीहर पक्ष ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया। जब वह ससुराल गई तो ससुराल वाले दो लाख रूपए नगदी व कार दहेज में नहीं लाने के ताने देते हुए परेशान करने लगे। पति ने दुबई रहने व पैसा होने की धमकी देते हुए उसके रंग को लेकर प्रताड़ित किया व दूसरा निकाह करने की धमकी देता। ससुराल वाले उसके साथ आए दिन मारपीट करते तो कई बार पंच पंचायती हुई परंतु आरोपी नहीं माने। 2 अप्रैल 2026 को आरोपी उसके पीहर आए व दहेज की मांग पर अड़े रहें व घर बसाने से इंकार कर दिया। 27 अप्रेल को आरोपी पुन आए व माफी मांगते हुए उसे अच्छे से रखने के लिए ले गए। उसने बताया कि करीब 20 दिन पहले रात को बच्ची के साथ सो रही थी तभी आरोपी पति शराब के नशे में आया और गाली गलौच करने लगा। जब उसे मना किया तो चाकू से उसके बांए हाथ की कलाई पर चीरे लगा दिए, जिससे वह लहू लुहान हो गई। आरोपी ने 28 अगस्त को फिर उसके साथ मारपीट की। 29 अगस्त को आरोपी पति व तीन चार जनो के साथ उसके पीहर आया और धक्का मुक्की करने लगा। घर बसाने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी है।