June 4, 2026
ganja

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार के सुपरविजन में क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहें अभियान के तहत सैरूणा थाना पुलिस ने जयपुर हाईवे पर मंगलवार देर शाम को नाकाबंदी के दौरान अवैध गांजे के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया। एसएचओ मनोज कुमार, सहायक उपनिरीक्षक शिव कुमार, कॉन्स्टेबल गुलाम नबी, देवीलाल, सुभाषचंद्र ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान पुनरासर तिराहे पर हरियाणा नम्बर की पिकअप गाड़ी को रूकवाया व तलाशी लेने पर गाड़ी में रखा ढ़ाई सौ ग्राम अवैध गांजा जप्त किया। पुलिस ने गांजे के साथ पिकअप को जब्त कर लिया व फतेहाबाद (हरियाणा) निवासी हरपाल सिंह व जीरूराम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया व जांच नापासर पुलिस थाने के एसएचओ जगदीश प्रसाद द्वारा की जाएगी।