Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-28 at 14.00.30
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2026। एक 21 वर्षीय युवती 10 दिन से लापता है और पिता ने दसवें दिन श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर युवती के नगदी व गहने चोरी कर ले जाने व एक युवक के खिलाफ उसे बरगलाने कर षड्यंत्र रचने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।

मोमासर बास निवासी परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी ब्यूटी पार्लर का कार्य करती है और 17 अगस्त को बीकानेर जाने के लिए रवाना हुई। उसी दिन शाम को उसे जानकारी मिली की उसकी बेटी बीकानेर नहीं पहुंची। परिवादी ने अपने रिश्तेदारों व जानकारों के यहां पता किया परंतु उसकी खोज खबर नही मिली तो परिवादी ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी दी। परिवादी ने बताया कि युवती जाते हुए घर में अलमारी में रखे डेढ़ लाख रूपए नगदी, अपनी माँ की सोने की चैन, सोने का हार, सोने की अंगूठी कुल पांच भरी सोना भी चोरी कर ले गई है। परिवादी ने इसी मोहल्ले के मोहित पर अपनी बेटी को बरगलाने व उसी के कहने पर चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।