August 28, 2026
000000000000

भारती निकेतन में विद्यार्थियों को बताए साइबर ठगी से बचाव के उपाय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को सुरक्षित बैंकिंग एवं वित्तीय लेन-देन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक फ्रॉड जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आरबीआई एवं एसबीआई के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को डिजिटल बैंकिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, साइबर ठगी, ओटीपी, एटीएम एवं यूपीआई के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड, पिन एवं ओटीपी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, कॉल और संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकिंग एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल लेन-देन बढ़ने के साथ वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गई है। कार्यक्रम में RBI के LDO गोविन्द सिंह, एसबीआई लीड बैंक मैनेजर पन्नालाल माली, वित्तीय साक्षरता काउंसलर आसकरण लखारा, श्रीडूंगरगढ़ से घनश्याम सुथार एवं कानसिंह उपस्थित रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गिरधर स्वामी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सुरक्षित बैंकिंग अपनाने, वित्तीय जानकारी गोपनीय रखने तथा साइबर फ्रॉड के प्रति स्वयं के साथ अपने परिवार को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

पीएमश्री में ‘मेंटोर-मेंटि’ कार्यशाला, विद्यार्थियों को दी कानून और करियर की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राउमावि ताल मैदान में छात्राओं ‘मेंटोर-मेंटि’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में आरजेएस अंजली जानूं ने विद्यार्थियों को भारतीय दंड संहिता एवं अनेक महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी देते हुए उनके व्यावहारिक पहलुओं को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट, यौन अपराधों से संबंधित प्रावधान, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही न्यायिक क्षेत्र में करियर बनाने के लिए जरूरी योग्यता, अवसर एवं तैयारी के बारे में भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों तथा आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यालय की अध्यापिका कविता जानूं, व्याख्याता पुष्पा शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या नजमा अजीज ने की। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों में जागरूकता एवं विषय की समझ को परखने के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में ‘नई किरण नशा मुक्ति अभियान’के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान एवं संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ओमप्रकाश काला मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है, जिसका प्रभाव केवल व्यक्ति के जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग को स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताया। प्राचार्य अमित तंवर एवं सहायक आचार्य नरपत सिंह चारण ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति प्रभारी निशा सागर एवं अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान संस्कृत सप्ताह का आयोजन भी किया गया। वक्ताओं ने संस्कृत भाषा के महत्व एवं भारतीय संस्कृति में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।