Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2026। राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय के संयोजन में चल रही तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 19 वर्षीय छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला ब्राइट फ्यूचर स्कूल और सरस्वती स्कूल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ब्राइट फ्यूचर स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 70 रन से जीत दर्ज हासिल कर तहसील स्तरीय खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मैच में ब्राइट फ्यूचर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 145 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरस्वती स्कूल की टीम ब्राइट फ्यूचर के गेंदबाजों के सामने 68 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार ब्राइट फ्यूचर ने 70 रन के अंतर से फाइनल मुकाबला जीत लिया। वहीं 17 वर्षीय प्रतियोगिता में एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल की टीम विजेता रही व उपविजेता जेपीएस स्कूल की टीम रही। फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित समापन समारोह में 17 एवं 19 वर्षीय छात्र वर्ग की विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सीबीईओ सरोज पूनियां वीर रहीं। पूनियां ने सभी खिलाड़ियों, विभागीय कार्मिकों व सहयोगियों का आभार जताया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन अध्यक्ष ललित मारू, सहीराम मेघवाल, जितेंद्र तथा भामाशाह एवं स्टूडियो संचालक रामकृष्ण पन्नीवाल शामिल रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य रतनलाल शर्मा, रामचंद्र शीलू, भंवर लाल जानू, राजीव श्रीवास्तव, कैलाश चारण, ओमप्रकाश, गौतम सिंह, मखन लाल मीणा, देवी सिंह, मघाराम सिंवर, शंकर सिद्ध, श्रीराम सिद्ध, हरिहर नारायण, अरविंद कुमार मील, पीटीआई बजरंगलाल पूनियां, ओमप्रकाश भुंवाल, परताराम बाना, नीलम रानी, कंचन, हरि हर नारायण, मालचंद, महेंद्र सिंह, सुमेर, संजय खान शामिल रहे। सहित प्रतियोगिता से जुड़े शिक्षक, शारीरिक शिक्षक एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहें। समारोह का मंच संचालन सुप्रिया शर्मा एवं जीतू सोनी ने किया।
अब जिला स्तर पर दिखेगा खिलाड़ियों का दमखम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तहसील का प्रतिनिधित्व करेंगे। 17 वर्षीय छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता बज्जू तथा 19 वर्षीय छात्र वर्ग की प्रतियोगिता बीकानेर में आयोजित होगी। तहसील स्तर की विजेता टीम के सभी खिलाड़ी जिला प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जबकि उपविजेता टीम के 8 खिलाड़ियों तथा अन्य टीमों से प्रदर्शन के आधार पर चयनित 8 खिलाड़ियों को भी जिला स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 17 वर्षीय में विजेता एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल को सम्मानित किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 19 वर्षीय ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम रही विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेताओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समापन समारोह में शामिल अतिथियों ने किया विजेता बच्चों को सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस की टीम को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने किया पौधारोपण।