




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले की छह नगरपालिकाओं के मतदान की तिथि बुधवार शाम को राज्य निर्वाचन आयोग ने 9 सितंबर से बदलकर 11 सितबंर कर दी है। इससे शहर में मतदान पर व्यापक असर पड़ने की आशंकाए मंडराने लगी है। वहीं सभी संघो द्वारा की गई तैयारियां खटाई में पड़ गई है। गुरूवार को डेढ़ दर्जन से अधिक पदयात्री संघ व सेवा संघों के सदस्य उपखंड कार्यालय पहुंचे और खासी नाराजगी जताई। संघ सदस्यों ने बताया कि पालिका क्षेत्र से करीब 4000 पदयात्री व 2000 रास्ते में सेवा के लिए श्रद्धालु रामदेवरा जाते है। ये संघ पहले 6, 7 व 8 को रवाना हो रहें थे परंतु पहले 9 सितंबर को मतदान तिथि आने से सभी ने अपनी व्यवस्थाओं का प्रारूप बदला। अब पुन: 11 सितंबर कर देने से मतदान कर सब पर पानी फेर दिया है। सदस्यों ने बताया कि अब संघों की व्यवसथा पुन: बदलना संभव नहीं है और आयोग के इस आदेश से पांच से सात हजार लोग मतदान से वंचित रहने की पूरी आशंका है।
इस दौरान रूणेचा पैदल यात्री संघ, डोर टू डोर रूणेचा पैदल यात्री सेवा समिति, मित्र मंडल रामदेवरा पैदल यात्री संघ, सुखी संघ सेवा समिति कालूबास, द्वारकाधीश रूणेचा पैदल यात्री संघ, बाबा रामदेव रामा सेवा समिति, रूणेचा पैदल यात्री सेवा समिति, भक्त मंडल वाल्मिकी संघ, आपणो संघ ध्वजा बंध धारी, मंन्नतपुरी रूणेचा धाम पैदल यात्री संघ, रूणेचा पैदल यात्री संघ, न्यू सुखी संघ, युवा वाल्मिकी मित्र मंडल, रूणेचा पैदल यात्री सत्यम संघ, रूणेचा पैदल यात्री संघ शांति मंडल, रूणेचा पैदल यात्री अपना संघ ने ज्ञापन देते हुए तिथि 9 सितंबर ही रखने की मांग की है। इनके अतिरिक्त मेडिकल, जल, भोजन इत्यादि के सेवा संघ भी रवाना होते है। इन संघों के अध्यक्ष हरिप्रसाद मूंधड़ा, संजय कुमार करनाणी, देवीलाल उपाध्याय, नारायण चंद, रामदयाल पुरोहित, गोविंदप्रसाद बासनीवाल, सीताराम बिहाणी, सोनू तेजी, केके जांगीड़, भल्लाराम कताला, सूर्यप्रकाश तापड़िया, संजय कुमार माली, श्रवण कुमार वाल्मिकी, इंद्रजीत तुनगरिया, विष्णुकमार वाल्मिकी, तेजपालसिंह सहित अनेक सदस्य इस दौरान शामिल रहें।









