August 28, 2026
30ee309b-0e4b-45be-adfa-d0321f4bf265

झगड़े फसाद के मामले में पुलिस ने पीछ कर चार युवकों को किया डिटेन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना क्षेत्र में हरियाणा से भैंसे खरीदने के व्यापारी तीन युवक व एक स्थानीय युवक के दल ने सेरूणा में परिवादी पवन से झगड़ा फसाद किया व रूपयों की छीनाझपटी कर भाग गए। परिवादी की शिकायत पर सेरूणा पुलिस एक्टिव हुई और आरोपियों की लोकेशन निकाल कर पीछा करते हुए उन्हें राजगढ़ के निकट डिटेन कर लिया। एएसआई गोकुलचंद ने बताया कि भिवानी निवासी आरोपी संदीप, विकास व जितेंद्र सहित पूनरासर निवासी राजू से पूछताछ की गई। चारों को शांति के लिए पाबंद करवाया गया। वहीं आरोपी व परिवादी पक्ष के एक ही गांव के होने पर सुलह भी हो गई।
पूछताछ के दौरान आगबबूला हुआ युवक पुलिस ने किया काबू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैड कांस्टेबल सरिता द्वारा एक दर्ज मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए आरोपी का भाई थाने पहुंचा और आगबबूला हो गया। जांच अधिकारी सरिता ने उसे शांत रहने के लिए कहा। युवक नहीं माना और परिवादी को धमकियां देते हुए मरने मारने पर उतारू हो गया। जांच अधिकारी ने युवक बीरबल को पकड़ कर शांति के लिए पाबंद किया।
रात को घर में घुसा एक युवक, घरवालों ने पकड़ा, पहुंची पुलिस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 26 अगस्त की रात गांव बिग्गा में एक घर में एक युक घुस गया और घरवालों ने युवक को पकड़ कर बिठा लिया व पुलिस को सूचना दी। एसआई रतनलाल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक ने प्यास लगने पर पानी पीने के लिए घर में आना बताया और तैश में आकर शोर मचाने लगा। पुलिस ने उससे समझाईश का प्रयास किया परंतु युवक नहीं माना और एलानियां धमकियां देने लगा। पुलिस ने आरोपी युवक श्यामलाल को पकड़ कर थाने पहुंचाया व शांति के लिए पाबंद किया।