Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पर्व में अब महज दो दिन शेष हैं। राखी के त्योहार को लेकर श्रीडूंगरगढ़ का बाजार पूरी तरह सज चुका है। मुख्य बाजार, रानी बाजार सहित आसपास की अनेक दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियां से दुकानें सज गयी है। वहीं अनेक दुकानों पर राखी के विशेष गिफ्ट पैक, पूजा सामग्री और विभिन्न प्रकार के उपहारों से सजी हैं। राखियों के खरीदारों की बाजार में आवाजाही बढ़ गई है। बाजार में राखियों की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों ने बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की लंबी कतारें सजाई हैं। कहीं पारंपरिक मौली और मोती वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं तो कहीं कार्टून कैरेक्टर, डिजाइनर और फैंसी राखियां बच्चों को लुभा रही हैं।
दूसरी और राखियों के साथ-साथ भाई-बहनों के लिए उपहारों की खरीदारी भी जोरों पर है। बाजार में मिठाई, कपड़े, कॉस्मेटिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और अन्य गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। कई लोग अपने भाई या बहन के लिए पसंदीदा उपहार लेते भी नजर आ रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार गुरूवार को रक्षाबंधन की खरीदारी खूब होने की उम्मीदें है।