


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2026। क्षेत्र के युवा अपनी मेहनत के बल पर उपलब्धि हासिल करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान रच रहें है। बड़ी परीक्षाओं को पास करने के साथ ही अनेक युवा व्यापार, नौकरियों में सफल हो रहें है और उनकी सफलता अनेक तैयारी कर रहें किशोरों व किशोरियों के लिए प्रेरणीय साबित हो रहा है।
अंकिता ने पास की सीएस की परीक्षा, मिल रही बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास निवासी अंकिता पुत्री मालचंद तावणियां ने सीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा सेल्फ स्टडी के दम पर पास कर सुयश कमाया है। अंकिता ने बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैंकेण्डरी स्कूल व कॉलेज की शिक्षा सेसोमूं कॉलेज से पूरी हुई है। वहीं सीएस की परीक्षा की तैयारी उन्होंने ऑनलाइन क्लासेज लेकर पूरी की। अंकिता ने पढ़ाई में नियमितता को सफलता का सूत्र बताया व अपने पिता सहित माता मीरादेवी, दादी मोहिनीदेवी के साथ के लिए आभार जताया। अंकिता के चाचा पुरूषोत्तम तावणियां व जगदीश तावणियां सहित परिजनों व जानकारों ने उसे बधाई दी।

मोहित ने ऋषिकेश एम्स में हासिल किया प्रवेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी निवासी लक्ष्मीनारायण तावणियां के पुत्र मोहित शर्मा ने एमबीबीएस के लिए ऋषिकेश एम्स में प्रवेश हासिल किया है। मोहित ने नीट 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए सभी विषयों में 99% अंक हासिल किए। वहीं अब एम्स में प्रवेश होने से उनके परिवार में खुशियां छाई है।







