Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-25 at 21.53.09
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्राइट फ्यूचर पहुंची फाइनल में, खिलाड़ियों में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2026। रूपादेवी मोहता राऊमावि के संयोजन में श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के खेल मैदान में खेली जा रही तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल का पहला मुकाबला ब्राइट फ्यूचर स्कूल और तोलियासर के बीच हुआ जिसमें ब्राइट फ्यूचर विजेता रही। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच सरस्वती स्कूल और बिग्गा के बीच खेला गया जिसमें सरस्वती स्कूल ने बिग्गा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्राचार्य रतनलाल शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त की सुबह 7 बजे फाइनल मैच खेला जाएगा व उसके बाद समापन समारोह होगा। शर्मा ने बताया कि तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के पश्चात फाइनल मैच की विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश करेगी। आज के मैच में प्राचार्य रामचंद्र सीलू, लक्ष्मीकांत वर्मा, मघाराम सिंवर, शंकर सिद्ध, श्रीराम सिद्ध, हरिहर नारायण, अरविन्द कुमार मील, पीटीआई बजरंगलाल पूनियां, ओमप्रकाश भुंवाल, महेंद्र सिंह, सुमेर, जेपीएस के निदेशक कुंभारम घिंटाला, एजी मिशन के उदाराम चौधरी और संजय खान उपस्थित रहें।

17 वर्षीय तहसील स्तरीय क्रिकेट विजेता बनी एजी मिशन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 17 वर्षीय छात्र वर्ग का फाइनल मंगलवार को ए.जी. मिशन शिक्षण संस्थान जीत लिया। एजी मिशन के खिलाड़ियों शानदार खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल के रोमांचक मुकाबले में जयपुर पब्लिक स्कूल को हराया। विजयी टीम के स्कूल में जीत की खुशियां मनाई गई और विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजनीश कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी। मैच के दौरान आशुतोष जोशी, सुभाष एवं वीरेंद्र सायच सहित टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के कोच राकेश डूडी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने मैच खेला। इस अवसर पर स्कूल के उदाराम चौधरी, इंद्रचंद, आफताब खोखर एवं ललिता सुथार सहित अनेक छात्र मौजूद रहें।

बापेऊ में खिलाड़ियों ने खेली बैडमिंटन प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में ग्राम सेवा सहकारी समिति लाइब्रेरी की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में फाइनल का रोमांचक मैच सुनील नाई व निशांत शर्मा की टीम ने जीत लिया। वहीं लालाराम बेनीवाल एवं पप्पूराम नाई की टीम उपविजेता रही। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। आयोजन की अध्यक्षता मनेश कुमार ने की तथा संचालक राकेश कुमार सारण ने खिलाड़ियों को खेल से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।