Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। रविवार को गुवाहाटी में असम माहेश्वरी भवन में असम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के आम चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में प्रवासी सीताराम बिहानी की पूरी टीम विजेता रही। इस जीत पर बिहानी को देशभर से माहेश्वरी समाज के लोगों ने शुभकामनाएं दी। पूरी टीम का समाज बंधुओं ने फूलमाला व उपरना ओढाकर सम्मान किया।
बिहानी ने समाज के प्रति आभार जताते हुए कर्तव्यनिष्ठा से सेवाएं देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के मौजिज लोग शामिल हुए। चुनाव प्रभारी नीरू काबरा ने बताया कि ए कैटेगरी मे 8 सीट के लिए 59 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। बी कैटेगरी में चार सीट के लिए 6 उम्मीदवार, सी कैटेगरी में पांच सीट के लिए 18 उम्मीदवार और डी कैटेगरी की पांच सीटों के लिए 37 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। जिनमें ए कैटेगरी में सीताराम बिहानी, कैलाश काबरा, कमल सोमाणी, नवल किशोर सारडा, रमेश कुमार चांडक, राजकुमार मल को विजयी घोषित किया गया। सी कैटेगरी में कृष्णा मीमानी, मदन मोहन डागा, सुनील बिहानी को विजयी रहें, व डी में बनवारीलाल बिरला, प्रभात चांडक, राजकुमार सोमानी, सुभाष दमानी और रतन चितलांगिया को विजयी घोषित किया गया। चुनाव समिति में सह चुनाव अधिकारी के रूप में कृष्ण कालानी, नटवर नागोरी, सरेंद्र लड्ढा, राजीव चांडक के अलावा छह सदस्यीय समिति ने सफलता पूर्वक चुनाव संपन्न कराने में सहयोग दिया।