


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। बीकानेर रोड पर सेसोमूं स्कूल के सामने स्थित बालाजी बजाज मोटर्स शोरूम में आज से महाएक्सचेंज ऑफर शुरू किया गया है। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दिए जा रहें इस ऑफर में ग्राहक अपनी पुरानी बाइक देकर नई बाइक घर ले जा सकते है।
बजाज शोरूम के संचालक विक्रम स्वामी ने बताया कि उपखंड के क्षेत्रवासियों के लिए रक्षाबंधन पर महाएक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। जिसमें अनेक खास ऑफरों का लाभ भी ग्राहक को मिलेगा। इस ऑफर में ग्राहक अपनी पुरानी मोटरसाईकिल के बदले नयी मोटरसाईकिल खरीद सकते हैं। इस खरीद के साथ अन्य कई उपहार जैसे बाइक बॉडी कवर, साइड बैग, सीट कवर, हेलमेट, ट्रेवल्स बैग, की रिंग पाने का मौका भी बिल्कुल मूफ्त मिलेंगे। वहीं मनपसंद एडंवास मॉडल की एडवांस बुकिंग करने पर 500 रूपये की नगद छूट का लाभ भी दिया जाएगा। ऑफर के सभी लाभ श्रावण पूर्णिमा तक होगा।
स्वामी ने बताया कि बाइक लोन के लिए लम्बी चौड़ी प्रक्रिया नहीं होगी, मात्र 5 मिनट में लोन की प्रक्रिया तैयार करके, कम कागज़ी कार्यवाही, आसान किश्तों और न्यूनतम ब्याज पर बजाज की सभी बाइकें खरीद हो सकेगी। खरीद के लिए उपभोक्ता अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डायरी अवश्य लेकर आवें। यदि उपभोक्ता कम मेंटेनेन्स, ज़्यादा माइलेज, स्टाइलिश लूक और मज़बूती जैसे सभी फीचर्स वाली मोटरसाइकिल की तलाश में हैं तो वे आज ही हाइवे स्थित बालाजी बजाज मोटर्स पर पहुंचे और निरीक्षण करें। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रवासी सम्पर्क कर सकते हैं : 7339967401 पर।





