


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। खेजड़ी कानून की लगातार धज्जियां उड़ रही है और बेखौफ खेजड़ी कटाई की घटनाएं जिले भर में हो रही है। विधानसभा में सरकार द्वारा बनाया गया, खेजड़ी कानून धरातल पर मजाक बनकर रह गया है। बीती रात क्षेत्र के गांव कितासर बीदावतान में करीब 100 खेजड़ी के हरे पेड़ काटने का आरोप ग्राामीण लगा रहें है। सोलर प्लांट के लिए काटे गए खेजड़ी के पेड़ रात को ही आरोपी ट्रालियों में भरकर ले गए और अनेक पेड़ मौके पर पड़े है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है और एक वीडियो भी मौके का वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दे दी है। ग्रामीणों ने बताया कि कितासर बीदावतान से शीतलनगर रोड पर सोलर प्लांट लगा है, उसी के पास एक खेत में बीती रात बड़ी संख्या में पेड़ काट दिए गए है। इसी मामले को लेकर ग्रामीण अभी 10 बजे बीदावतान के करणी माता मंदिर में एकत्र होंगे व नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।





