


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2026। चुनावों की सरगर्मी के बीच में श्रीडूंगरगढ़ शहर में एक पागल कुत्ते का आंतक फैल गया है एवं यहां रविवार को एक कुत्ते के पागल होकर राहगीरों को काटने की सूचना आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे में पुलिस थाने के पास पहला मामला करीब 1 बजे सामने आया एवं उसके बाद लगातार कुत्ता इधर उधर दौड़ते हुए बिग्गाबास, मोमासर बास के कई ईलाकों में कई लोगों को काट चुका है। इनमें से 15 पीडित तो श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में घायलों के रूप में पहुंच चुके है एवं यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय सुमन पुत्री मघाराम, 42 वर्षीय रोशन पुत्र अनवरी अली, 21 वर्षीय कौशलराम पुत्र हरकाराम, 15 वर्षीय विशाल पुत्र जितू, 17 वर्षीय अंकित पुत्र लिक्ष्मणराम, 45 वर्षीय गौरीशंकर पुत्र सुरजभान, 8 वर्षीय मयंक पुत्र अरूण, 35 वर्षीय राजुराम पुत्र कालूराम, 40 वर्षीय दिनेश पुत्र भंवरलाल, 50 वर्षीय भैराराम पुत्र मालाराम, 54 वर्षीय विगेश कुमार पुत्र सुरजभान, 55 वर्षीय लक्ष्मणदास पुत्र किशनदास, 90 वर्षीय मोहम्मद अजरूदीन पुत्र अब्दुल, 12 वर्षीय जयसिंह पुत्र रणवीरसिंह, 38 वर्षीय जितू पुत्र गौरीशंकर इस कुत्ते के काटने से घायल होकर पहुंचें है। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है एवं रेबीज रोधी टिके लगाए गए है। बताया जा रहा है कि यह कुत्ता अभी भी प्रशासन की पकड़ से दूर है एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस पागल कुत्ते को जल्द पकड़ने की मांग की है।





