August 24, 2026
WhatsApp Image 2026-08-23 at 16.55.03

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2026। क्षेत्र के युवा भाजपा नेता अनिल जोशी को भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्य की एवं देश की राजधानी में पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियां निभा रहे है। जोशी ने राज्य की राजधानी में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जोशी को प्रदेश संयोजक का दायित्व मिलने पर बधाई दी एवं पार्टी के प्रति समर्पण भावों के साथ जिम्मेदारियां निभाने की प्रेरणा दी। जोशी ने इस मौके पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विभिन्न सड़कों की आवश्यकता के बारे में भी में परिवहन मंत्री दिया कुमारी को जानकारी दी एवं सड़कों का निर्माण करवाने की मांग की।

वहीं दूसरी और भाजपा प्रदेश मुख्यालय द्वारा जोशी को केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के राज्य दौरे के दौरान एयरपोर्ट प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी दी गई। जोशी ने जयपुर एयरपोर्ट पर मेघवाल को रिसिव किया एवं जयपुर दौरे के बाद उनके दिल्ली के लिए रवाना होने के दौरान उनके साथ ही दिल्ली पहुंचें। दिल्ली में केन्द्रीय कानुन मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान उनका अभिनंदन किया। मेघवाल ने भी जोशी को बधाई देते हुए पार्टी में सतत सक्रियता रखने का आह्वान किया। जोशी ने मेघवाल से श्रीडूंगरगढ़ के राजनैतिक समीकरणों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में पार्टी को मजबुती की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोशी ने जयपुर एयरपोर्ट पर पार्टी द्वारा दी गई प्रोटोकॉल जिम्मेदारी निभाते हुए केन्द्रीय मंत्री का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोशी ने दिल्ली पहुंच कर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल से की व्यक्तिगत मुलाकात, अभिनंदन कर की क्षेत्र की राजनैतिक चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोशी ने की राज्य की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात, किया अभिनंदन।