


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2026। नगरपालिका चुनाव में आपका वार्ड कहां से कहां तक है.? वार्ड में कितने वोट है, कितने पुरूष व कितनी महिला मतदाता है.? आपके भी मन में ये सवाल है तो ये खबर उसका जवाब है। वार्डवासी अपने वार्ड को जाने पहचाने और नए परिसीमन के बाद होने वाले पहले चुनाव में बदले समीकरणों व वोट संख्या से सभी वार्डवासी परिचित हो सकें। आप पढें और 16 से 30 वार्ड तक की पूरी जानकारी सभी वार्डवासियों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे पालिका चुनाव से प्रत्यक्ष जुड़े।
वार्ड 16 टोडरमल बलदेवा के कुंए से दक्षिण महेश मंत्री, ओमजी, मंगलाराम मेघवाल, दाउद काजी होते हुए जब्बार के मकान तक तथा इससे पश्चिम बिलाल के घर तक व इससे उत्तर मकान अस्त अली होते हुए पश्चिम सीरु नाई को शामिल कर उत्तर देवीदत्त पालीवाल से हुलास मीणा के मकान को लेते हुए पश्चिम की ओर मालजी पेडीवाल का बाडा तक तत्पश्चात् उत्तर की ओर गणेश औझा, सारस्वत भवन होते हुए हुसैन ठेकेदार तक तथा इससे पूर्व की सीधे टोडरमल बलदेवा के कुंवा तक है। वार्ड में कुल मतदाता 829 है जिनमें पुरूष मतदाता 411 व महिला मतदाता 418 है।
वार्ड 17 आरीफ गौरी के मकान से दक्षिण कैलाश वकील, मांगीलाल राजपुरोहित होते हुए शारदे वाल्मिकी विद्यालय नेशनल हाईवे तक, तथा इससे पश्चिम रूपा देवी स्कूल, हड़मान व्यास का मकान, हड़मानमल खाती होते हुए पोकरमल सिंधी को शामिल कर उत्तर में रेवन्त सिंह की चक्की, राजू खाती, भवानी उपाध्याय होते हुए गौरीशंकर चाण्डक तक तथा इससे पूर्व में गोपी मीणा होते हुए विनोद गुसाईं तक व इससे दक्षिण कालीमाता मन्दिर व इससे पूर्व लाला कसाई से दक्षिण भीखाराम खाती को शामिल करते हुए पूर्व की और आरीफ गौरी के मकान तक। वार्ड में कुल मतदाता 1262 है जिनमें पुरूष मतदाता 616 व महिला मतदाता 646 है।
वार्ड 18 कांथडिया के बाड़ा से पूर्व मेहन्दीपुर बालाजी से जब्बार खोखर तक तथा इससे दक्षिण इन्द्र ढोली, मेघवाल व रंगरों के श्मशान भूमि के आगे भूतेश्वर मन्दिर को शामिल करते हुए नेशनल हाईवे तक तथा इससे पश्चिम टीकूगर गुसाई, सोहन पुरी ठेकेदार से सी.बी.ओ. कार्यालय तक व इससे उत्तर की ओर मकान मांगीलाल स्वामी, हीरालाल सिंधी, सीताराम जी की दुकान, थानमल भाटी, गोगामेडी होते हुए कांथडियों के बाड़ा तक। वार्ड में कुल मतदाता 1066 है जिनमें पुरूष मतदाता 529 व महिला मतदाता 537 है।
वार्ड 19 नेशनल हाईवे पर सुरेश गुप्ता के मकान से उत्तर रमजान, कालू चूनगर व अयूब मण्डेलिया को शामिल कर इससे पश्चिम की ओर परमेश्वर औझा के मकान तक तथा इससे उत्तर की ओर उदाराम भाट, राजू ढोली से राधाकिशन रेगर तक तथा इससे पूर्व मदिना मस्जिद, अयूब मदरसा से सीधे सरदार शहर रोड पार करके उत्तर की तरफ गणपति धर्मकांटा को शामिल करते हुए पूर्व में सतुजी की बाड़ी से न.पा. की सीमा तक व इससे दक्षिण बिग्गा बास की बोम्बे कॉलोनी 1, कमला नगर से नेशनल हाईवे को पार करते हुए न.पा.श्री .सीमा में गर्ल्स कोलेज व हनुमान धोरा व आस-पास की बस्ती से पश्चिम नारायण सोनी कॉलोनी को शामिल करते हुए उत्तर की ओर आदर्श नगर व आस-पास की बस्ती व एजी. नगर कॉलोनी, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय व इसके सटते ही मदन पारख की भूमि को शामिल करते हुए नेशनल हाईवे से पार कर सुरेश गुप्ता के मकान तक। वार्ड में कुल मतदाता 1911 है जिनमें पुरूष मतदाता 1034 व महिला मतदाता 877 है।
वार्ड 20 पूर्णाराम जाट के मकान से पूर्व की ओर घनश्याम की चक्की, बाबुलाल रेगर, सोहन नट से आगे सरदार शहर रोड को पार करके परशुमल का कारखाना, शिव रेगर की दुकान तब्बु की होटल व कालू की दुकान को शामिल करके न.पा. सीमा तक व इससे उत्तर की ओर सीमा के सहारे सहारे सांई कॉलोनी व आसपास की बस्ती व अब्दुल के कब्जे को शामिल करते हुए पश्चिम की ओर नानुदेवी स्कुल, देवनारायण कॉलोनी सहित दक्षिण की नटियों का सामुदायिक भवन से सरदार शहर की रोड को पार करके पश्चिम की ओर प्रजापति भवन, गज्जु समोसे वाले का मकान, पदमसिंह, आसुराम भार्गव, भागीरथ की दुकान को शामिल करते हुए मांगीलाल सिखवाल तक तथा इससे दक्षिण रतनलाल सिखवाल होते हुए पूर्णाराम जाट के मकान तक। वार्ड में कुल मतदाता 1516 है जिनमें पुरूष मतदाता 811 व महिला मतदाता 705 है।
वार्ड 21 मुख्य बाजार के न.पा. भवन से दक्षिण जंवरी छींपा के मकान, परमानन्द डागा की दुकान, डागा कटला, हरी मोदी की दुकान होते हुए शिव जी मोदी के मकान तक तथा इससे पूर्व की ओर कोडाराम खाती के आरा, धोरे वाले नारायण बिहाणी के घर, कन्जी नाडाणी का बाडा, महबुब का मकान थानमल भाटी का बाड़ा, गिरधारीसिंह की टाल होते हुए झंवरों के नोहरे तक इससे उत्तर नन्दलाल औझा का मकान, सत्यनारायण पलोड होते हुए चम्पालाल झंवर के नाहरे तक व इससे पश्चिम ब्युटी डोट कॉम सेलुन, किशनजी औझा, जंवरीमल सुनार, जियो मार्ट, राठी कटला के गेट से आगे भोलेनाथ पान भण्डार तक तथा इससे रामस्नेही कटला से टकराते हुए उत्तर की तरफ हरीजर मुन्धडा की दुकान से पश्चिम दीपु सिंधी की दुकान व इससे पूनः दक्षिण की और पुलिस चौकी, रामस्नेही कटला, श्रीडूंग. पुस्तकालय से न.पा.मण्डल के भवन (बाजार) तक। वार्ड में कुल मतदाता 2136 है जिनमें पुरूष मतदाता 1097 व महिला मतदाता 1039 है।
वार्ड 22 नन्दलाल राठी के मकान से पूर्व की ओर मूलचन्द प्रजापत, किशन बासनीवाल, सोहनलाल बासनीवाल होते हुए गोपाल गौशाला का बाड़ा शामिल कर सरदार शहर रोड तक व इससे दक्षिण पशु चिकित्सालय होते हुए ठाकरमल प्रजापत का बाड़ा से पश्चिम की ओर रतनलाल प्रजापत, नरेन्द्र अडावलिया, भंवरलाल भार्गव, श्रवण भार्गव, मूलचन्द सारस्वा, सीताराम प्रजापत, बृजमोहन औझा, पुनमचन्द स्वामी से नन्दलाल स्वामी तक तथा इससे उत्तर की ओर कांवडिया मन्दिर, हनुमान जी का मन्दिर, मोहनलाल मोट का मकान होते हुए नन्दलाल राठी के मकान तक। वार्ड में कुल मतदाता 1114 है जिनमें पुरूष मतदाता 587 व महिला मतदाता 527 है।
वार्ड 23 शंकरलाल करवा से उत्तर की ओर जगदीश लोहिया, नन्दू राठी, प्रकाश सोमाणी होते हुए श्रीकिशन सोमाणी तक तथा इससे पूर्व की ओर आंखो का अस्पताल, इन्द्रचन्द प्रजापत से हरीप्रसाद माली सरदार शहर रोड तक तथा इससे दक्षिण लालचन्द माली, सुगनजी गुर्जर का धर्मकांटा, श्रवण गुर्जर, गोपाल गौशला गौरव पथ तक तथा इससे पश्चिम मदनलाल माली, जगदीश सिखवाल, भगवती तांवणियां होते हुए शंकरलाल करवा तक है। वार्ड में कुल मतदाता 1029 है जिनमें पुरूष मतदाता 517 व महिला मतदाता 512 है।
वार्ड 24 मंदिर ठाकुरजी, श्रीकिशन जी स्वामी से उत्तर देवकिशन सोमाणी होते हुए टाडा लखोटिया तक, तथा इससे पूर्व की ओर गोविंद जी मीणा, भीखजी दर्जी होते हुए पारीक होटल से सरदार शहर रोड पार करके सड़क के सहारे सहारे पूर्वी तरफ घुमते हुए न.पा. सीमा के अन्दर बॉम्बे कॉलोनी व सरकारी कॉलेज से पश्चिम आस-पास की बस्ती, साटिया बस्ती, देवनारायण मन्दिर, राजपुरोहितान भवन होते हुए सडक पार करके इन्द्रचन्द प्रजापत, नारायण प्रजापत, श्रीराम प्रजापत होते हुए मन्दिर ठाकुरजी, श्रीकिशनजी स्वामी तक है। वार्ड में कुल मतदाता 1500 है जिनमें पुरूष मतदाता 781 व महिला मतदाता 719 है।
वार्ड 25 अणतुजी सुनार से उत्तर नामदेव भवन, चोखराम सारस्वत, मुन्नीराम गुरावा, नोपदास के बाड़े के आगे बस्ती को शामिल करते हुए न.पा. सीमा तक तथा इससे पूर्व की ओर बाडी जसनाथजी की व आगे जेपीएस. स्कूल, रमन कॉलेज को शामिल करते हुए न.पा.सीमा के सहारे सहारे दक्षिण की ओर सोनी कॉलोनी को लेते हुए सरदार शहर सड़क से टकराकर पश्चिम की और इंट भट्टा, राजस्थान होटल, तंवर होटल को शामिल करते हुए उत्तर की ओर बढ़ते हुए हंसराज चोपड़ा के नोहरे तक तथा इससे पश्चिम गोपाल भवन होते हुए अणतुजी सुनार तक है। वार्ड में कुल मतदाता 995 है जिनमें पुरूष मतदाता 517 व महिला मतदाता 478 है।
वार्ड 26 श्रवण सुनार से उत्तर गोपाल जी सुनार, रतनलालजी दर्जी, महावीर देरासरी होते हुए गीता जाट को शामिल करते हुए न.पा. सीमा तक तथा इससे पूर्व की ओर शमशान भूमि को शामिल करते हुए हडमान गिंवारिया से दरकों की गौशाला होकर इससे दक्षिण की ओर डूंगरदास स्वामी, सुभाष जी की स्कूल, शिव धोरा मन्दिर, लेखराम सिद्ध की दुकान व मकान होते हुए सन्तलाल कुदाल के मकान तक तथा इससे पश्चिम नारायणदास जी मिस्त्री, सोहन जी शर्मा होते हुए श्रवण सुनार तक है। वार्ड में कुल मतदाता 1071 है जिनमें पुरूष मतदाता 556 व महिला मतदाता 515 है।
वार्ड 27 हरिसिंह की चक्की से उत्तर की तरफ भैंरू सुनार, बाबूलाल औझा, हड़मान देरासरी, घनश्याम सुनार, रामजी सुनार, धनगर गुसाई से श्मशान होते हुए पश्चिम की तरफ जाकिर चुनगर किसनसिंह राजपूत, किशोरसिंह राजपूत, गोन्विद शर्मा, रूपजी कुम्हार पुरखाराम जाट, कालूजी लुहार, शंकर मेघवाल, बीड़ भूमि से पश्चिम की तरफ रामू नायक से दक्षिण की तरफ केशराराम जाट, गोपाल जी सुनार से सरकारी जीएलआर के सामने परमनाथ का बाडा, हीराराम भादू, परमनाथ सिद्ध चबुतरा होते हुए शैतानसिंह राजपूत, किशन भादू की चक्की, भगवानाराम नैण, कालूसिंह के मकान से पूर्व की तरफ मालजी पेडीवाल का नोहरा, कालूसिंह की चक्की, नवाब चुनगर, कंवर अली चुनगर, बुधुखां चुनगर, अस्तअली चुनगर होते हुए हरिसिंह की चक्की तक है। वार्ड में कुल मतदाता 1056 है जिनमें पुरूष मतदाता 550 व महिला मतदाता 506 है।
वार्ड 28 रघुवीर टेंट वाला से पूर्व सुन्दर टेंट, बक्सीराम होते हुए नन्दकिशोर कलाणी तक तथा इससे उत्तर की ओर कुवा बेगराज सोमाणी से खाली टाडा तक तथा इससे दक्षिण लखोटिया धर्मशाला व मन्दिर होते हुए धनराजजी लखोटिया तक व इससे पश्चिम चन्दनमल सोमाणी, ओमजी स्वामी होते हुए कन्हैयालाल व्यास तक व इससे उत्तर रिद्धकरण सुनार होते हुए रघुवीर टेट वाला तक है। वार्ड में कुल मतदाता 403 है जिनमें पुरूष मतदाता 186 व महिला मतदाता 217 है।
वार्ड 29 माताजी मंदिर से दक्षिण बजरंग जी डागा, भैंरूजी मंदिर से पूर्णाराम जी व्यास तक व इससे पूर्व रमेश धूत, नारायण पुजारी से श्रीगोपीलाल राठी तक इससे उत्तर की ओर शिव करवा, बिजु कलाणी से रामलाल लखोटिया तक इससे पश्चिम सीधे माताजी मंदिर तक है। वार्ड में कुल मतदाता 520 है जिनमें पुरूष मतदाता 258 व महिला मतदाता 262 है।
वार्ड 30 विजयराज डागा की दुकान से उत्तर की ओर सन्तलाल जी सुनार की दुकान, पीएनबी बैंक होते हुए माणक चोक, ट्रांसफार्मर चैराहा तक तथा इससे पूर्व की तरफ बाबुलाल सुनार की दुकान, मांगीलाल गोलछा का मकान, बाहेती सत्संग भवन से अशोक व्यास के मकान तक तथा इससे दक्षिण छगनलाल जी व्यास, श्री राम मन्दिर से रुधलाल जी तापडिया के मकान तक तथा इससे पश्चिम महावीर जी व्यास, राधेश्याम स्वामी, मौ. हुसेन छींपा से जगदम्बा स्टोर तक तथा इससे उत्तर की ओर बृजलाल मून्धडा की दुकान से छगनलालजी तापडिया की दुकान को शामिल करते हुए पश्चिम की और विजयराज डागा की दुकान तक है। वार्ड में कुल मतदाता 600 है जिनमें पुरूष मतदाता 298 व महिला मतदाता 302 है।





