


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 22 अगस्त 2026। गांव बिग्गा में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण 29 अगस्त को भव्य समारोह के साथ किया जाएगा। समारोह को लेकर आयोजन समिति एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शनिवार 29 अगस्त को सुबह सवा दस बजे अंबेडकर भवन परिसर में प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में सांगलिया धूणी के संत ओमदास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि संत केशवदास जी महाराज विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। समारोह में बिग्गा सहित श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।





