Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ, कोलकाता की लेडीज़ विंग ‘श्रीडूंगरगढ़ महिला मंच’ की ओर से तेरापंथ सभागार, हावड़ा में सावन महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। आयोजन में प्रवासी परिवारों की महिलाओं ने बहन-बेटियों सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सिंजारे के रूप में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया गया।
महिला मंच का यह प्रथम आयोजन खासा सफल रहा जिसमें सरोज झंवर, कंचन पारख, मिनाक्षी सोनी, वीणा भंसाली, अंजू नाढानी, प्रीति सिंघी, दिव्या बिहानी, रेखा गट्टाणी, अनिता सारड़ा, सुमित्रा सेठिया, कंचन राठी एवं लता चौधरी सहित अनेक युवतियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सोलह श्रृंगार से सज्जित ‘सावन-सुंदरी’ का चयन रहा। महिलाओं ने सावन के पारंपरिक रंग और उत्सव की उमंग के साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें अनेकों पुरस्कार दिए गए। समाजसेवी व भामाशाह जतन पारख ने महिला मंच के इस प्रथम प्रयास को प्रवासी श्रीडूंगरगढ़ समाज की महिलाओं के आपसी मेलजोल, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सुंदर अवसर बताया। कार्यक्रम में महिला मंच की ओर से श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार जताया गया।