Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2026। चोरी की वारदातें क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है। एक युवक की घर के सामने खड़ी बाइक अज्ञात चोर ले गए।
21 वर्षीय जालनियासर, डेह, नागौर निवासी दीपेंद्रसिंह पुत्र राजूसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह हाल में घूमचक्कर की एसबीआई ब्रांच में कार्य करता है। उसके पास डूंगरसिंह पुत्र इंद्रसिंह राजपूत निवासी झंझेऊ के नाम से ली हुई एक बाइक है, जिसे वही चलाता है। उसने 19 अगस्त की रात 12.30 बजे अपने कमरे के आगे खड़ी की थी, जब वह सुबह 5.40 बजे उठकर देखा तो उसने अपनी बाइक गायब पाई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई मुकेश को दी गई है।