




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ के युवा भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जोशी को भाजपा में प्रदेश स्तरीय बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे और नवनियुक्त प्रवासी प्रकोष्ठ संयोजक अनिल जोशी सहित प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का 51 किलो की फूलमाला से अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी, कैलाश मेघवाल, भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम, प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पूनियां व्यवसायी प्रकोष्ठ संयोजक सुनील झंवर आदि मौजूद रहें। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ से धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, ओमप्रकाश स्वामी, श्यामसुदंर स्वामी, श्रीरामदास स्वामी, हेतदास स्वामी जेतासर, बीरबल दास, मोहन गोदारा, रवि शर्मा, राम पारीक, बजरंगदास, प्रयागदास गुसाईंसर बड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
जोशी मिले उपमुख्यमंत्री व महामंत्री से, संगठन को लेकर हुई चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ संयोजक अनिल जोशी ने जयपुर में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा व महामंत्री मिथिलेश गौतम से मुलाकात की। दोनों ही नेताओं ने जोशी को मिली जिम्मेदारी के लिए उनको बधाई दी कर्मठता से निभाने की बात कही। जोशी ने प्रवासी नागरिकों को स्थानीय क्षेत्र से एवं जनता से जोड़ने और पार्टी को मजबूत करने की बात कही। मुलाकात के दौरान संगठन की एकता और नगर निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।








