Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2026। शिक्षा विभाग काम करो, काम करो के नारे आज सीबीईओ कार्यालय में गूंजे। युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जर्जर स्कूलों के हालातों पर चिंता जताते हुए सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।
युवा नेता हरिराम बाना ने उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल व सीबीईओ सरोज पूनियां वीर को ज्ञापन देते हुए स्कूलों की विकट स्थिति के बारे में जानकारी दी। सदस्यों ने बताया कि ताल मैदान पीएमश्री राउमावि श्रीडूंगरगढ़, राउमावि पूनरासर, महात्मा गांधी राउमावि दुलचासर सहित अनेक स्कूलों की जर्जर अवस्था विचारणीय है। इन स्कूलों में छात्र छात्राओं के बैठने की जगह ही नहीं है। इस दौरान सोहन महिया ने बताया कि स्कूलों में मरम्मत योग्य कक्षाकक्षों को भी जर्जर घोषित कर दिया गया है। जो भवन जर्जर नहीं है उनका पुन: निरीक्षण कर पुन: सूची निकाले जाने, जो जर्जर है उन्हें धवस्त करवाने, जर्जर भवन जहां बच्चों के बैठने के लिए जगह नहीं उनकी वैकल्पिक व्यवस्था करवाने, नए कक्षाकक्षों के लिए बजट आवंटित करने की मांग की। इस दौरान राधेश्याम सारस्वत, कन्हैयालाल सोमानी, ओमप्रकाश बेनीसर, संतोष गोदारा, पुनाराम गोदारा, रामकुमार गोदारा, ओमप्रकाश जाखड़, बाबूलाल चोटिया, रामलाल नाहर, हेतराम भादू, कैलाश भादू, गोल्डन तंवर, भगवान नाथ सिद्ध, राजपतराम बुड़िया, किशन वाल्मीकि, राजेश मंडा, लखपत बुड़िया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।