August 19, 2026
11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2026। किसान नेता जेठाराम डूडी की 32वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को तेजा मंदिर में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धाजंलि सभा में जनप्रतिनिधि, मौजिज नागरिक, किसान व समाजसेवी शामिल हुए। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने डूडी को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि डूडी का आमजन के हितों के लिए संघर्ष करने वाला व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देगा। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि डूडी की सोच किसान, खेत और खलियान को समृद्ध करने की सोच थी, उनके विचार को आगे बढ़ाने से किसान खुशहाल होंगे। युवा कांग्रेस नेता हरिराम बाना ने कहा कि डूडी की राजनीति किसान, गरीब व असहाय लोगों के सहयोग की नीति थी। आज कार्यकर्ता सहयोग का संकल्प लेकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि दे सकता है।
कार्यक्रम में चांदाराम चाहर, लक्ष्मण खिलेरी, मास्टर प्रभुराम बाना, आदूराम जाखड़, सोहनलाल महिया, श्रवण भामूं, कोडाराम भादु, मोडाराम तर्ड, गोपाल तर्ड, दिनेश पिलानिया, कालूराम बाना, बुधाराम गांधी, रमेश प्रजापत, कुंभाराम घिंटाला, ओमप्रकाश भुंवाल, शंकरलाल कड़वासरा, हड़मानाराम महिया, भंवरलाल जाखड़, ओमप्रकाश जाखड़, भगवाननाथ सिद्ध, रामचंद्र गोदारा, पुरखाराम कूकना, डालूराम कस्वां, शंकरलाल भुंवाल, लालूराम कूकना, दयानंद बेनीवाल, मोहनराम सारण सहित अनेक किसान शामिल हुए। सभी ने जेठाराम डूडी को याद किया और पुष्पाजंलि अर्पित की।