Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2026। मुख्य बाजार में स्थित जीव जतन पालिका भवन में सार्वजनिक नि:शुल्क ई लाइब्रेरी का उद्घाटन आज विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया है। सारस्वत ने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशा करने वालों से भी दूर रहने की प्रेरणा दी। विधायक ने कहा कि नशा करने वाला स्वयं ही बर्बाद नहीं होता अपने साथ वालों को व अपने परिवार को भी बर्बाद कर देता है। विधायक ने युवाओं से ई लाइब्रेरी में बैठकर अपने समय का सदुपयोग देश हित में करने की बात कही। उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी कदम बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को यहां शांत माहौल में अपनी स्कील डवलपमेंट करने व पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।
इस मौके पर ईओ अभिषेक गहलोत ने पालिका की ओर से सभी का स्वागत करते हुए बताया कि ई लाइब्रेरी में 4 कंप्यूटर है और 28 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर दो पारी या तीन पारी में की जाएगी। कार्यक्रम में मंच संचालन राज सर ने किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, शहर महामंत्री संदीप सारस्वत, शहर महामंत्री मदन सोनी, पार्षद जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, रामसिंह जागीरदार, नानूराम कुचेरिया, पूर्व पार्षद संजय शर्मा, तोलाराम मारू, माणक बोहरा, हेमनाथ बरड़िया, अध्यापक ओमप्रकाश शर्मा, हेमराज भादानी, ओमनाथ सिद्ध, ओमप्राकश नाई, श्याम पुरोहित, महेंद्र राजपूत, मनीष गिरी, आईदान जोशी, अनिल वाल्मीकि, पवन मोट, नौरंग नाथ, पालिकाकर्मी महेश शर्मा, कमल चावरियां, जितेंद्र भोजक, मोतीलाल नाई, कन्हैयालाल गुरावा सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहें।