August 18, 2026
008-vinod-giri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी खबर रेल विभाग से आई है। रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाडी संख्या 04711/04712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को गाडी संख्या 14711/14712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14711, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.08.26 से बीकानेर से प्रत्येक बुधवार को 13.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 15.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14712, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.08.26 से बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरूवार से 19.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.55 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होगे। इस रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 26.08.26 को एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 27.08.26 को 01 द्वितीय शयनयान व 01 थर्ड एसी श्रेणी के अस्थाई डिब्बे अतिरिक्त लगेंगे। इस ट्रेन के संचालन की घोषणा से क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है। रेल संघर्ष समिति के विनोदगिरी गुसाईं व तोलाराम मारू ने इस पर प्रसन्नता जताते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया है।